{"_id":"5a5a085c4f1c1bf6408b4947","slug":"action-24-truck-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई में 24 चालकों के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई में 24 चालकों के लाइसेंस निरस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 13 Jan 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
driving license
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाकर एआरटीओ प्रवर्तन प्रमोद कुमार सिंह ने 24 ट्रक चालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जबकि 18 गाड़ियों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की है। इससे ट्रांसपोर्टरों और ट्रक चालकों में हड़कंप है। शुक्रवार को भी एआरटीओ ने भूसी और बैगास लदे ओवरलोड तीन ट्रकों को सीज किया है।
लखीमपुर बैगास भूसी व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय अवस्थी ने बैगास और भूसी भरकर गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा कुछ दिन पहले ओवरलोड भूसी भरे ट्रक के पलटने से एक महिला की दबकर मौत हो गई थी। इन्हीं कारणों के चलते एआरटीओ प्रवर्तन प्रमोद कुमार सिंह ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। करीब एक सप्ताह में गन्ना, भूसी, खाद, चीनी और मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एआरटीओ ने बताया कि भूसी के छह और बैगास के आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया है। 24 चालकों के लाइसेंस निरस्त किए है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड ट्रकों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्टरों को भी चेतावनी दे दी गई है कि ट्रकों में ओवरलोड माल न भरें।