फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident

हादसे में बाइक सवार युवक और बच्चे की मौत

Sat, 29 Oct 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
acident
मोहम्मदी। बाइक में प्राइवेट बस की टक्कर लगने से एक बच्चे और एक युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

हजरतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रामू अपनी बाइक से मोहम्मदी से खरीदारी करके घर वापस आ रहे थे। उसकी बाइक पर भाभी 27 वर्षीया सरिता अपने दो वर्षीय बच्चे पीयूष के साथ बैठी थी। तभी कचनार गांव के पास बाइक को सामने से आ रही प्राइवेट बस की टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पीयूष और रामू को मृत घोषित कर दिया। सरिता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर दोनो शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हजरतपुर के ग्राम प्रधान सुभाष निषाद ने बताया कि दोनों घरों में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए है। बस को कब्जे में लिया गया है।
बाइक सवार महिला की मौत
मैगलगंज। मैगलगंज से सब्जी लेकर वापस घर जा रहे दंपती की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल पत्नी की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राही पारस गांव निवासी 28 वर्षीया लीलावती अपने पति 32 वर्षीय ओमप्रकाश के साथ मैगलगंज से सब्जी खरीदकर राही पारस गांव वापस जा रही थी। जैसे ही वे गुरु नानक देव इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे लीलावती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से मितौली सीएचसी भेजा, जहां से महिला को लखीमपुर रेफर किया गया था लेकिन लखीमपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरटिया हाल्ट पर ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
तिकुनिया। मैलानी बहराइच रेल प्रखंड के खैरटिया रेलवे हाल्ट पर एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
राजीव नगर गांव निवासी 55 वर्षीय रामसूरत पुत्र बुद्धू शुक्रवार को किसी काम से सुबह 11:00 बजे मैलानी से ट्रेन संख्या 05356 से बहराइच जाने वाले थे। राम सूरत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे लेकिन इसी दौरान ट्रेन चल दी और वह पटरियों पर गिर गए। इससे ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान परगट सिंह ने परिजनों और तिकुनिया कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राजू राव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रामसूरत की मौत से परिवार में मातम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed