साथियों के साथ घर जा रहे श्रद्धालु की ऑटो से गिरकर मौत
सार
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की भीखमपुर चौकी के सामने बृहस्पतिवार सुबह ऑटो से गिरकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई।वह अपने साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन कर घर जा रहा था।वापसी में 10 लोगों का दल बृहस्पतिवार की सुबह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा और घर जाने के लिए सिसैया चौराहे तक एक ऑटो बुक किया।
विज्ञापन