फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
acident
acident
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में शनिवार को लखीमपुर हाइवे पर बाइक सवार राजगीर की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के जमौहरा निवासी सुशील (30) जो राजगीर मिस्त्री का काम करता है, शनिवार देर शाम लखीमपुर की तरफ से बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बढै़य्याखेड़ा मोड़ के पास एक किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सुशील की शनिवार की रात मौत हो गई।
इससे पहले इसी मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम साइकिल से जा रहे मूड़ा पासी निवासी किसान श्रीकेशन को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। चौकी इंचार्ज मनवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

--
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल
मोहम्मदी। कस्बे में अमीरनगर बस अड्डे के पास मस्जिद के लिए चंदा इकट्टठा करने आए एक बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से घायल हो गए। 65 वर्षीय सरताज निवासी हरिहरपुर मस्जिद के लिए दुकानों से चंदा इकट्ठा कर रहे थे, तभी अमीरनगर बस अड्डे के पास गोला गोकर्णनाथ की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक से आ रहे मैगलगंज निवासी 30 वर्षीय कलट्टर और 15 वर्षीय नीरू निवासी मवैया घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल बुजुर्ग समेत घायल बाइक सवारों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां, से डॉक्टरों ने बुजुर्ग सरताज को शाहजहांपुर रेफर कर दिया, जब कि बाइक सवार प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed