फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident in khiri

रचून के खोखे में लगी आग, हजारों का सामान राख

Sat, 02 Jan 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
acident in khiri
मैलानी में आग से जला खोखा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। मोहल्ला रामलीला में परचून के एक खोखे में आग लगने से उसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया, जबकि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामलीला में राममूर्ति अपने घर के सामने खोखा रखकर परचून की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात इस खोखे में आग लग गई। राममूर्ति ने बताया कि तड़के करीब पांच बजे जागने पर घर की महिलाओं ने खोखे से धुआं निकलते देखा, तो इसकी सूचना अन्य घरवालों को दीं। घरवालों ने पास पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक खोखे में रखा परचून का सामान जलकर राख हो गया। खोखा चलाने वाले राममूर्ति के मुताबिक आग से करीब 70 हजार की क्षति हुई है। संवाद
--
दीये से दुकान में लगी आग, हजारों का सामान राख
मझगईं। कस्बे में एक दुकान में दीये से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान समेत 2600 रुपये की नकदी भी जल गई। पड़ोसियों ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बलराम की पुस्तक भंडार की दुकान निघासन रोड किनारे जामा मस्जिद जाने वाली गली के पास है। शुक्रवार की शाम बलराम ने दुकान में दीया जलाया था जिसे जलता छोड़कर वह दुकान बंद कर घर आ गया। रात करीब आठ बजे दीपक की लौ से दुकान में आग लग गई। मस्जिद के पास रहने वाले इब्राहिम ने दुकान जलती देखकर पास में चक्की पर सो रहे मारूफ अली व फारूक को जगाया, जिसके बाद सभी ने शटर पर पानी डालना शुरू किया। सूचना मिलने पर दुकान मालिक बलराम भी मौके पर पहुंचा। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed