फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of taking Rs 18.36 lakh on the pretext of a job in the UK

Lakhimpur Kheri News: यूके में नौकरी का झांसा देकर 18.36 लाख लेने का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 02 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking Rs 18.36 lakh on the pretext of a job in the UK
गोला गोकर्णनाथ। नाथूपुर निवासी रंजीत कुमार की पत्नी सर्वेश कुमारी ने बघौड़ा निवासी कुछ लोगों पर उसके बेटे विनीत कुमार को यूके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18.36 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में सर्वेश ने बताया कि आरोपियों ने विनीत को यूके में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। सात अक्तूबर, 2024 को उसने 11 बीघा जमीन और ट्रैक्टर बेचकर 18 लाख 36 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। रकम लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगे। रुपये वापस मांगने पर एक आरोपी ने गाली-गलौज कर भगा दिया।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र परिहार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed