फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of abuse of power on the side of the administration

सत्ता पक्ष पर प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप

Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of abuse of power on the side of the administration
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता पक्ष पर प्रशासन का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील जाकर एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सत्तापक्ष की ओर से दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमों को शीघ्र वापस लिए जाने की मांग की।
दोपहर को पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता अरविंद गिरि कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पिछले छह महीने में दो दर्जन से अधिक प्रधानों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 17 दिसंबर को भाजपा के अलीगंज सेक्टर अध्यक्ष अमित मिश्र और उनके परिवार वालों पर हरिजन एक्ट, सहसपुर के प्रधान गयाप्रसाद वर्मा पर 23 दिसंबर को फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बिजुआ और कुंभी के प्रधानों को अपमानित करने का काम किया गया। कई ग्राम पंचायतों में पूर्ति विभाग के नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कोटे  स्वीकृत कराए गए और स्वीकृत कोटेदारों को निलंबित किया गया। हैदराबाद में चंदू राठौर पर जानलेवा हमला किया गया। सत्तापक्ष के इशारे पर अपराधियों के विरुद्ध मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर बचाने का प्रयास किया गया। मालपुर में मंदिर की जमीन, लक्षमनयती में ठाकुरद्वारे की जमीन और रसूलपनाह में दो भाइयों की जमीन पर कब्जा किया गया। पूर्व विधायक ने चेताया कि यदि दर्ज फर्जी मुकदमे वापस न लिए गए तो वह 30 दिसंबर को जनांदोलन करने के लिए विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी, तहसील प्रशासन की होगी। 
विज्ञापन

इस मौके पर विजय शुक्ल रिंकू, विजय माहेश्वरी, दीपेंद्र गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अचल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, गोपालकृष्ण शुक्ला, केके शुक्ला, पवन शुक्ला, मोतीलाल पांडे, रूपराम वर्मा, बालकृष्ण गुप्ता, सरताज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed