फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused absconding from police custody in Hardoi arrested from Magalganj

हरदोई में पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी मैगलगंज से गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding from police custody in Hardoi arrested from Magalganj
मैगलगंज। हरदोई जिले की कचहरी से दो दिन पहले फरार हुए आरोपी को मैगलगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर हरदोई रवाना हो गई। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के इटारा गांव निवासी उपदेश मिश्रा उर्फ शिब्बू पुत्र संजय मिश्रा को हरदोई जिले के हरियावां थाना पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए हरियावां थाने के दो सिपाही राजेश चौधरी और इंद्रपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कोर्ट ले जाते समय दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर आरोपी कचहरी से फरार हो गया था। पुलिस टीमें अभियुक्त की तलाश में थीं कि बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर मैगलगंज क्षेत्र में तलाश करने आई पुलिस टीम ने अभियुक्त उपदेश को मैगलगंज बाईपास स्थित लिधियाई मार्ग के पास धर दबोचा। पुलिस अभियुक्त को अपने साथ लेकर हरदोई रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed