{"_id":"5828a6684f1c1b8553b3cd0c","slug":"accumulated-500-million-in-four-days-old-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों में 500 करोड़ के जमा हुए पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों में 500 करोड़ के जमा हुए पुराने नोट
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को भी नोट बदलने को जारी रही धींगा मुश्ती, कई एटीएम चले, लगी लंबी कतारें
एक हजार और पांच सौ के नोटों को बदलने और खातों में जमा करने के लिए रविवार को भी बैंकों में धींगामुश्ती जारी रही। खातों से धन निकासी के लिए भी बैंक काउंटरों पर लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं। पांचवें दिन आज शहर के कई एटीएम चले तो वहां भी लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लाइन में पीछे लगे लोगों का जब तक नंबर आया तब तक एटीएम में कैश ही खत्म हो गया।
रविवार को बैंक और डाकघरों में बंद हुए एक हजार और पांच सौ के नोटों को बदलने और खातों में जमा करने का काम जारी रहा। रविवार को भी जिले भर में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये मूल्य के एक हजार और पांच सौ के नोट जमा हुए। चार दिनों में जिले भर में पांच सौ करोड़ मूल्य के एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट जमा हो चुके है। जबकि निकासी बहुत कम हो पाई है।
भारतीय स्टेट बैंक में रविवार को बैंक खुलने के पहले ही लोग नोट एक्सचेंज करने के लिए फार्म लेकर लाइन में खड़े हो गए। निकासी काउंटरों पर लोग चेक और विड्रॉल फार्म लेकर लाइन में लगे हुए थे। हजार और पांच सौ के नोटों को जमा करने वाले लोगों की कतार भी काफी लंबी थी। अपनी बारी का लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, यूनाइटेड बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आफ इंडिया समेत सभी बैंकों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
एटीएम चले तो लेकिन जल्दी ही खत्म हुआ कैश
पांच दिनों के बाद रविवार को कई बैंकों के एटीएम शुरू हो सके। स्टेट बैंक का एटीएम भी पांच दिन बाद शुरू हुआ लेकिन कैश जल्दी खत्म हो गया। कुछ यही हाल पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक आफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक का रहा। जहां दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। जिला सहकारी बैंक ने रविवार को भी मुख्य शाखा के सामने मोबाइल एटीएम खड़ा कर काम चलाया। एटीएम शुरू होने से लोगों को कुछ राहत मिली है लेकिन छोटी करेंसी की परेशानी लोगों के सामने मुंह बाए खड़ी है।
सर्वर डॉउन होने से परेशान रहे लोग
रविवार को दोपहर तक कई बैंकों में सर्वर डॉउन रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यह जानते हुए भी कि सर्वर डॉउन चल रहा है लोग लाइन में डटे रहे। सर्वर डॉउन होने से कई घंटों तक न तो खातों में पैसा जमा हो पाया न निकल पाया। कई एटीएम पर भी सर्वर डॉउन होने के कारण धन निकासी में दिक्कतें आईं।
बाजार में रहा सन्नाटा, हाथ पर धरे बैठे रहे व्यापारी
नए जारी हुए पांच सौ और दो हजार के नोटों के बाजार में न आने और छोटी करेंसी का अकाल पड़ जाने का सबसे ज्यादा असर व्यापार पर पड़ा है। हजार और पांच सौ के नोट बंद होने और बैंकों से बहुत कम मात्रा में छोटे नोटों के जारी न होने से बाजार में करेंसी का अकाल पड़ गया है। लोगों के पास कैश न होने से लोग खरीददारी नहीं कर पा रहे हैं। इन दिनों बाजार की बजाय बैंकों में भीड़ उमड़ रही है। शादी विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजार गुलजार होना चाहिए था लेकिन बाजार में सन्नाटा है। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
सोमवार को बैंकों में रहेगा अवकाश
सोमवार को गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में जिले की सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। यह जानकारी लीड बैंक मैनेजर एके द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभी बैंकों में लेनदेन और हजार पांच सौ के बंद नोटों के एक्सचेंज का काम पूर्ववत होगा।