फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accountants' boat capsized, villagers saved them

Lakhimpur Kheri News: लेखपालों की नाव पलटी, ग्रामीणों ने बचाया

Wed, 10 Jul 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Accountants' boat capsized, villagers saved them
महेवागंज/फूलबेहड़। सदर तहसील के शारदा नदी तटबंध के गोपालापुरवा गांव में मंगलवार शाम बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट बांट कर लौट रहे लेखपालों की नाव पेड़ से टकरा कर पलट गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने लेखपालों को डूबने से बचाया। हादसे में लेखपालों के मोबाइल फोन पानी में गिर गए।
विज्ञापन

लेखपाल रमाकांत वर्मा, रामसूरत और आपदा मित्र विनोद यादव बाढ़ प्रभावित गांव गोपाल पुरवा में बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट बांटने गए थे। शाम को नाव से वापस आते समय गांव के पास ही पानी के तेज बहाव में नाव बहने लगी। नाविक जब तक काबू करता, नाव पेड़ से टकरा कर पलट गई। पानी गहरा होने के कारण तीनों लोग डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। हादसे में दोनों लेखपालों के मोबाइल फोन पानी में गिर गए। सभी के सकुशल बचने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed