{"_id":"6670ad7c455128bd57072ea4","slug":"accountant-suspended-in-case-of-mining-from-jamitha-pond-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-122543-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जमैठा तालाब से खनन के मामले में लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जमैठा तालाब से खनन के मामले में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जमैठा तालाब से खनन का खुलासा होने के चार दिन बाद क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। संबंधित लेखपाल को सदर तहसील में संबद्ध किया है। तालाब में खनन की मिट्टी ले जा रहे वाहन से महिला शिक्षा मित्र की मौत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कराई तो गड़बड़ियां सामने आईं।
सदर तहसील के जमैठा तालाब को खनन माफिया पिछले काफी समय से खोद रहे थे। मिट्टी शिव कॉलोनी सहित कई जगहों के पर भेजी जा रही थी। लोगों ने अवैध खनन का विरोध भी किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अधिकारी आंखें बंद कर बैठे थे। चार दिन पहले इसी तालाब से मिट्टी लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने शरबती देवी कॉलोनी के पास शिक्षामित्र कमलेश्वरी देवी को रौंद दिया था।
यह घटना सुर्खियां बनी तो प्रशासन की नींद खुली। जांच कराई तो तो फर्जीवाड़ा पाया गया। इस तालाब का पट्टा मछली पालन के लिए था, लेकिन उस पर अवैध खनन का खेल चल रहा था। आनन-फानन में प्रशासन ने मुकदमा फरधान थाने में दर्ज कराया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच बिठा दी गई। जांच के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश कुमार की लापरवाही सामने आने पर उसे निलंबित किया गया है। सदर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल कमलेश को निलंबित कर सदर से संबद्ध किया है।