{"_id":"62fe8f0b76eb1c7b16704b20","slug":"accident-lakhimpur-news-bly494780922","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बुलंदशहर जा रहे ग्रामीण समेत दो लोगों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बुलंदशहर जा रहे ग्रामीण समेत दो लोगों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत
Fri, 19 Aug 2022 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:42 AM IST
सार
भगवंतनगर गुलरा निवासी विनोद कुमार 15 अगस्त को प्राइवेट बस से बुलंदशहर जा रहा था। रात करीब 12 बजे मुरादाबाद हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर बस रुकी जहां सवारियां खाने-पीने लगीं। विनोद कुमार और नेपाल निवासी महेश भट्ट सड़क किनारे खड़े थे तभी एक बेकाबू ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
मझगईं इलाके के भगवंतनगर गुलरा निवासी 37 वर्षीय विनोद कुमार प्राइवेट बस से बुलंदशहर जा रहा था। इस दौरान मुरादाबाद हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक ने विनोद और एक नेपाल के युवक को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इलाके के भगवंतनगर गुलरा निवासी विनोद कुमार अपने पुत्र सरोज और गांव के कुछ लोगों के साथ 15 अगस्त को प्राइवेट बस से बुलंदशहर जा रहा था। इस दौरान रात करीब 12 बजे मुरादाबाद हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर बस रुकी जहां सवारियां खाने-पीने लगीं। विनोद कुमार और नेपाल निवासी महेश भट्ट सड़क किनारे खड़े थे तभी एक बेकाबू ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
घायलावस्था में दोनों को मुरादाबाद के सिविल लाइंस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी लता, पुत्र सरोज और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो है। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन