फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

कार की टक्कर से बाइक से जा रहे तीन लोगों की मौत

Mon, 19 Apr 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident
दुर्गेश फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
सिकन्द्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना फरधान क्षेत्र में लखीमपुर बेहजम हाईवे पर शनिवार की देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार एक मासूम समेत चार लोग घायल हो गए, जिसमें तीन गंभीर घायलों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चारों एक ही बाइक पर थे और चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

थाना फरधान क्षेत्र मे शनिवार की रात करीब 11:30 शिव कॉलोनी लखीमपुर निवासी कुलदीप अवस्थी (33) अपने भतीजे दुर्गेश अवस्थी (23), पत्नी पारुल और बेटी पीहू (04) के साथ बाइक से थाना मितौली अंतर्गत अवगावां जा रहे थे। इसी बीच बेहजम रोड पर एक कार ने कैमासुर के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन गंभीर घायलों दुर्गेश, पारुल और पीहू को जिला अस्पताल भेजवाया, जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे मे लेकर चालक को हिरासत में लिया। चालक आशुतोष पाल ढकिया थाना नीमगांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी फरधान विमल गौतम ने बताया कि बाइक सवार दुर्गेश समेत तीनों की कार से टक्कर से मौत हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। जबकि, कुलदीप को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुलदीप हेलमेट लगाए थे।

पारुल अपनी बेटी पीहू के साथ फाइल फोटो

पारुल अपनी बेटी पीहू के साथ फाइल फोटो- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed