Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 17 एकड़ गन्ना राख

Sun, 28 Feb 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
accident
संपूर्णानगर के सेमरी में आग से जला गन्ना देखते किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कारणों से आग लगने से 17 एकड़ गन्ना जल गया। आग पर किसी तरह ग्रामीणों ने काबू पया।
विज्ञापन

मूड़ा सवारान। मूड़ा-बस्तौला नहर मार्ग के पास से निकलने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से तीन लोगों का 10 बीघा गन्ना जल गया।
तहसील गोला क्षेत्र के मूड़ा सवारान बस्तौला नहर पटरी के किनारे से निकली जर्जर हाईटेंशन बिजली की लाइन का तार शनिवार दोपहर टूट कर गिर गया, जिससे मूड़ा सवारान निवासी मुनेंद्र भार्गव, अनिल वर्मा, बृजकिशोर के गन्ने के खेतों में आग लग गई। लोगों ने बिजली उपकेंद्र मूड़ा सवारान के जेई को सूचना देकर लाइन बंद कराई। शनिवार को मूड़ा सवारान की साप्ताहिक बाजार होने से मौके पर गुजर रहे लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। नहर पटरी सड़क पर हाईटेंशन लाइन का तार काफी समय तक सड़क पर टूटा पड़ा रहा। ग्रामीणों के फोन करने पर भी कोई बिजली कर्मी नहीं पहुंचा।
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के सेमरी बमनगर में एक खेत में गन्ने की पत्ती जलाने के दौरान विकराल हुई आग की चपेट में आने से तीन किसानों के सात एकड़ खेत में लगा गन्ना जल गया।
विज्ञापन

संपूर्णानगर के सेमरी बमनगर गांव के एक खेत में शुक्रवार को किसान ने गन्ने की पत्ती जलाई थी। तेज हवा चलने के कारण सूखी पत्ती से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी खेत के गन्ने को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसान निरंजन सिंह, बलवीर सिंह, सावर सिंह का गन्ना जलकर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संसारपुर: आग लगने से घर जला, हजारों का नुकसान
संसारपुर। शुक्रवार की रात कस्बा स्थित एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया है।
शुक्रवार की रात करीब एक बजे समीमउद्दीन के छप्परनुमा घर में आग लग गई। किसी तरह तरह परिवार वालों ने भागकर अपनी जान बचाई। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। समीमउद्दीन ने बताया कि आग लगने से करीब 15 सौ नकदी समेत बिस्तर, कपड़ा आदि घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। राजस्व टीम ने पीड़ित के घर जाकर नुकसान का ब्योरा लेकर शासकीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। संवाद

--
चपरतला: बिजली के तार टकराने से लगी आग, घर जला
चपरतला। थाना क्षेत्र मैगलगंज के अब्बासपुर गांव में शुक्रवार की रात बिजली के तार टकराने से गांव निवासी रमाकांत के घर में आग लग गई। आग से रमाकांत के घर में रखी नकदी, जेवर, बर्तन, कपड़ा आदि सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार के लोग गांव में चल रही भागवत कथा सुनने गए थे। जब जानकारी हुई, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, जिससे सारा सामान जलकर खाक हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर शीघ्र ही राजस्व विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायता का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed