{"_id":"602033c18ebc3e4c891b1cc5","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4364506105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे रखे गार्टर से बाइक टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक घनश्याम की फाइल फोटो।
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
पलियाकलां। चंदनचौकी रोड पर सूरमा रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे रखे गार्टर के ढेर में बाइक घुसने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
थारू क्षेत्र के पोया गांव निवासी झेलीराम का 28 वर्षीय पुत्र घनश्याम लखीमपुर में सिंचाई विभाग में तैनात है। रविवार को छुट्टी की वजह से वह शनिवार देर रात पोया निवासी अपने साथी पीआरडी जवान 27 वर्षीय रामसहाय पुत्र बम्हन के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच पलिया-चंदनचौकी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे गार्टर में जा घुसी। सीमेंटेड गार्टर से टकराने की वजह से घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी रामसहाय गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर लोग किसी तरह से उन्हें सीएचसी लाए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार रात परिजन की भीड़ सीएचसी में लग गई और चीख पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि मृतक घनश्याम की अभी एक साल पहले ही थारू क्षेत्र के कजरिया गांव से शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची गौरीफंटा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।