{"_id":"5fb810568ebc3e9b8f2e749c","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4275006149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह टहलने निकले दवा विक्रेता के पुत्र की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह टहलने निकले दवा विक्रेता के पुत्र की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
वीरेश मिश्रा फाइल फोटो
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सुबह टहलने निकले एक दवा व्यापारी के पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
मितौली थाना क्षेत्र के गांव ढखिया कुस्तौल निवासी चमनलाल मिश्रा काफी समय से मितौली कस्बे में छोटी नहर के पास मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका मितौली ब्लॉक गेट के सामने मेडिकल स्टोर है। रोज की तरह उनका पुत्र वीरेश (28) सुबह पांच बजे के करीब टहलने के लिए निकला। लखीमपुर-मैगलगंज रोड पर स्थित बिजली उपकेंद्र के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वीरेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच टहलने निकले अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे की खबर दवा व्यापारी के घर वालों को दी और घायल को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने वीरेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शव देख उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जाएगी।
--------------
सात साल पहले बड़े पुत्र की हो चुकी है मौत
दवा व्यापारी चमन लाल मिश्रा के बड़े पुत्र की सात साल पहले मौत हो चुकी है। उसका शव लखीमपुर रोड पर बिजली उपकेंद्र के पास ही पिरई नदी पुल के पास संदिग्ध हालात में मिला था। शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में मारा गया छोटा पुत्र वीरेश फार्मासिस्ट था। वह घर पर ही क्लीनिक चलाता था। उसकी एक पांच साल की पुत्री और तीन साल का पुत्र है।
विज्ञापन
-----------
यह बरतें सावधानियां
- सर्दी का मौसम है। कोहरा होने के कारण कुछ ठीक से दिखाई नहीं पड़ता है। ऐसे में अलसुबह घर से टहलने न निकलें।
- उजाला होने और कोहरा छंटने पर ही सड़क पर टहलें।
- टहलते समय सड़क की बगल वाली कच्ची पटरी पर ही चलें।
- अधिक तेज रफ्तार में सड़क पर चलने से बचे।
- यदि अंधेरे में निकल रहे हैं तो टॉर्च आदि जलाते हुए निकलें।