{"_id":"5f99bfed8ebc3e91b7101cab","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4250244119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसे, एक की मौत
विज्ञापन
मौके का जायजा लेते एसडीएम व सीओ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। ईसानगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी खमरिया के गांव मटरिया में टूटी पड़ी हाईटेशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी दूसरा साथी बुरी तरह झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की सुबह गांव मटरिया निवासी 28 वर्षीय रवि प्रकाश उर्फ मुन्ना पुत्र परसन लाल अपने साले सिद्धू पुत्र धनीराम निवासी अंगठी गोसाईंपुरवा के साथ पड़ोस के गांव सरैयां से वापस अपने गांव मटरिया आ रहा था। तभी रास्ते में हियाती के खेत के पास नीचे पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार बाइक से टकरा गया। तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर रवि प्रकाश की झुलसकर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा सिद्धू गंभीर रूप से झुलस गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बदहवास परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे की है। दोनों को हाइटेंशन तारों की चपेट में देखकर गांव की ही एक महिला ने गांव जाकर जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद करवाई। घटना की सूचना पर सीओ धौरहरा अरविंद वर्मा, एसडीएम एस सुधाकरन, इंस्पेक्टर हरिओम श्रीवास्तव मौके पर जांच करने पहुंचे। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को प्रशासनिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी/अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
जेई बोले-जब तार टूटा था, तो वहां क्यों गए युवक
धौरहरा उपकेंद्र के जेई के कारनामे निराले हैं। टूटे पड़े तार की चपेट में आने से जहां एक युवक की जान चली गई और दूसरा गंभीर है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी जेई का हास्यास्पद बयान सामने आया है। जेई जयकुमार गौतम का कहना है कि जब तार टूटा पड़ा दिखाई पड़ रहा था, तो युवक वहां क्या लेने गए थे। हालांकि बाद में एसडीएम के पूछने पर जेई अपने बयान को बदलते नजर आए उन्होंने कहा मैंने ऐसा नहीं कहा बस यह कहा था देखकर चलना था।
विज्ञापन
10 दिन पहले ही हुई थी रवि की शादी
नवरात्र के पहले ही दिन मृतक रवि की शादी गोदावरी के साथ हुई थी, जिसके हाथ की मेहंदी का रंग अभी फीका नहीं पड़ा था। पति की करंट से मौत होने की जानकारी मिलने के बाद भी उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसका पति अब इस दुनिया मे नहीं रहा। इस सदमे से गोदावरी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पहले भी महिला समेत तीन मवेशियों की हो चुकी मौत
वर्ष 2019 में गांव के ही मिश्रीलाल की पत्नी अपने खेत से जानवरों का चारा लेकर घर जा रही थी। तभी इसी तरह से नीचे गिरे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आकर वह मौत का शिकार हो गई थीं। इसके कुछ माह बाद ही गांव के ही जगदेव यादव की तीन भैसें उसी तार की चपेट में आकर मर गईं थीं। आज तक विभाग ने खंभों पर तारों को सही करवाने की जगह प्लास्टिक की रस्सी से बंधे तारों से ही बिजली सप्लाई जारी रखते हुए जस के तस छोड़ दिया था, जिसका खामियाजा बुधवार को गोदावरी को अपने पति को खोकर भुगतना पड़ा।
मौके पर नहीं पहुंचे बिजली अधिकारी, एसडीएम ने भेजा नोटिस
मटरिया गांव निवासी रवि प्रकाश की मौत के बाद भी बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल पर जाना तक मुनासिब नहीं समझा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि टूटे खंभे और तार सही करने के लिए लिखित और मौखिक शिकायत जेई धौरहरा जय कुमार गौतम से की थी, फिर भी सुधार नहीं कराया गया। एसडीएम ने इस हादसे का जिम्मेदार बिजली विभाग को मानते हुए अधिशासी अभियंता और एसडीओ पर विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। एसडीएम ने बताया कि जर्जर तार और टूटा खंभा हटाकर नया खंभा लगाने को कहा गया है। साथ ही विभाग की घोर लापरवाही मानते हुए जेई और एसडीओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है।

रविप्रकाश फाइल फोटो- फोटो : LAKHIMPUR