{"_id":"5f88907b8ebc3e9bd760c713","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4235146143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
महेवागंज। एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बुधवार शाम एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वह हेलमेट लगाए थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि साथी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है।
शहर के मोहल्ला प्रकाश नगर निवासी करुणेश कुमार (18) पुत्र राजकुमार बुधवार शाम किसी काम से सैधरी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सैधरी बाईपास मार्ग की ओर मुड़ते समय उसकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी छिटककर दूर जा गिरा। उसे मामूली चोटें आईं हैं। घायल युवक को परिजन अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद