{"_id":"5f26dcb48ebc3e60247abdc1","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4149228139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में संविदा कर्मी की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में संविदा कर्मी की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। मामा के घर राखी लेकर जा रहे दो युवकों की बाइक बमनगर के पास जर्जर पुलिया पर वाहन को साइड देने के बाद मिट्टी में घुसकर पलट गई। इसमें बाइक सवार बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हालत गंभीर होने पर सीएचसी से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
थाना हजारा (पीलीभीत) के राहुलनगर गांव निवासी माधोटांडा बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत विजेंद्र कुमार का 25 वर्षीय पुत्र नितिन बाइक से अपने साथी संजीव (23) के साथ हजारा क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहा था। शारदा नदी में पानी अधिक चलने से वह पलिया-संपूर्णानगर होकर जा रहा था। शनिवार की रात रात करीब दस बजे सेमरी चौराहा बमनगर के पास पुल पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर बाइक मिट्टी के ढेर में पड़कर उछल गई। जिससे दोनों लोग रोड पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर संजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेजवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था।
रोड निर्माण कंपनी के वजह से हो रहे हादसे
रोड निर्माण कंपनी ने पुल पर निर्माण के बाद कंक्रीट और मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं जिसे अब तक हटाया नहीं गया है। रात के अंधेरे में यह दिखाई नहीं देते हैं, जिसके चलते हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
त्यौहार में घर में छाया मातम
रिश्तेदारी में राखी देने जा रहे मृतक नितिन के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक नितिन की शादी नहीं हुई थी जबकि वह दो भाई और बहन था। नितिन की मौत से त्यौहार के समय घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।