{"_id":"5f259fa88ebc3e63cf371098","slug":"accident-lakhimpur-news-bly414834917","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से चार साल के मासूम बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से चार साल के मासूम बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनियां। थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव प्रेमनगर चमरौधा निवासी चार साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। वह बिजली आने पर घर में बक्से पर चढ़कर पंखे का तार लगा रहा था।
ग्राम पंचायत निबौरिया के मजरा प्रेमनगर चमरौधा निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ मजदूरी पर धान की निकाई करने खेत पर गया था। घर पर पुत्री पूनम (10), शिवानी (6) और चार साल का पुत्र नवरत्न था। शाम को बिजली आने पर नवरत्न बक्से पर चढ़ गया और बिना प्लग का पंखे का तार लगाने लगा। इसी बीच एक तार उसके हाथ में लग गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने खेत पर आकर हादसे की सूचना दी। परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो नवरत्न के हाथ में एक तार चिपका देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है।