{"_id":"5ee3acf58ebc3e433d598bc1","slug":"accident-lakhimpur-news-bly409055060","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक में मारी टक्कर, बालक की मौत, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक में मारी टक्कर, बालक की मौत, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। संपूर्णानगर रोड पर एक बाइक एजेंसी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पांच वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता तथा बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के बलुवा विशेनपुरी गांव निवासी स्वामी नाथ (35) पांच वर्षीय पुत्र विकास और पत्नी इशरावती (32) के साथ घर से पलिया स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले। पलिया के लिए उनका भतीजा सूबेदार का पुत्र कुलदीप (25) भी बाइक से दवाई लेने जा रहा था तो स्वामी नाथ पत्नी और बच्चे के साथ उसकी बाइक पर बैठ गए। संपूर्णानगर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुलदीप ने पेट्रोल डलवाया, वह जैसे ही बस अड्डे की तरफ बढ़ा, एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक से गिरकर पांच वर्षीय विकास की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद काफी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। सूचना पर इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला भी दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और भीड़ को हटाया। उन्होंने बताया कि बालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। घटना के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।
बाइकों की टक्कर में दो की मौत, चार घायल
महेवागंज सदर कोतवाली क्षेत्र में इंदिरा वन मनोरंजन पार्क के पास बाइकों की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा शुक्रवार सुबह शारदानगर मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी रामू शुक्ला (40) मनोज (28) और माहिल (26) के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से लखीमपुर शहर की ओर जा रहा था। इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास किसी वाहन को ओवरटेक करते समय इनकी बाइक सामने से तेज रफ्तार आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दूसरी बाइक के चालक सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव निवासी सद्दाम (35), उसकी पत्नी यासमीन और साली आयशा (15) समेत सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक रामू शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ देर चले उपचार के बीच दूसरी बाइक के चालक सद्दाम ने भी दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी पारसनाथ ने बताया कि दोनों बाइक सवार ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। दोनों बाइक चालकों की मौत हुई है, जबकि किशोरी की हालत गंभीर बनी है। मौके पर एक हेलमेट मिला है।
दुर्घटना में जान गंवाने वाले रामू की पिकअप चलती है। गांव का ही मनोज उसका चालक है। बृहस्पतिवार शाम शहर में संकटा देवी चौकी के पास पिकअप दीवार में टकरा गई थी, जिसकी चपेट में आकर महेवागंज के एक दुकानदार की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मामला संकटादेवी पुलिस चौकी तक जा पहुंचा था। शुक्रवार को उसी मामले को निपटाने के लिए वह लखीमपुर जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत की सूचना से घर मे कोहराम मच गया। उधर महेवागांव निवासी दूसरा बाइक चालक सद्दाम साली आयशा को बड़ा गांव उसके घर छोड़ने जा रहा था। सद्दाम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।