{"_id":"5edfc4588ebc3e42f4415476","slug":"accident-lakhimpur-news-bly40870875","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराई नीलगाय, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराई नीलगाय, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। गोला-कस्ता मार्ग पर धुमराडीह गांव के पास मंगलवार की शाम करीब सात बजे एक नीलगाय बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बेलहरी निवासी 26 वर्षीय हसीमुद्दीन अपनी मां 42 वर्षीय जाहिरा के साथ बाइक से मंगलवार की शाम करीब सात बजे अपने गांव लौट रहा था। दोनों फरधान थाना के गांव बमनिहारपुर में रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। रास्ते में सिकंद्राबाद-गोला मार्ग पर धुमराडीह गांव के निकट सड़क पर अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिससे बाइक टकरा गई। दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सिकंद्राबाद चौकी पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक के भाई छोटे ने बताया कि डॉक्टरों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया।