{"_id":"5ec2bbc58ebc3e905d3bbeaa","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4062733175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह वर्षीय बालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह वर्षीय बालक सहित दो की मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में गैस सिलिंडर भरे ट्रक से कुचलकर छह साल के बच्चे की मौत हो गई। उधर मैगलगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डीसीएम और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
सड़क पार करते समय ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत
खीरी टाउन लहरपुर (सीतापुर) निवासी मोहिउद्दीन परिवार समेत खीरी टाउन के मोहल्ला हनिया टोला में परिवार समेत रहता है। सोमवार को वह ठेलिया पर परिवार को बैठाकर लहरपुर की ओर से आ रहा था। कस्बे में सोहराब धर्म कांटे के पास पहुंचने पर छह वर्षीय पुत्र दिलशाद आलम ने पानी पीने को कहा। मोहिउद्दीन के ठेली रोकने पर दिलशाद सड़क पार कर नल पर पानी पीने जा रहा था। इसी बीच लखीमपुर की ओर से लहरपुर जा रहे गैस सिलिंडर भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाईवे पर भिड़े वाहन, डीसीएम चालक की मौत
मैगलगंज लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चपरतला के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहे डंपर की डीसीएम से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों की मदद से वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थाना कलान (शाहजहांपुर) के मोहल्ला कंचनपुर निवासी चालक बृजेश कुमार 40 घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया है। डीसीएम चालक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चालक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। गाड़ी मालिक और चालक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे कराया। तब जाकर करीब पौन घंटे बाद जाम खुल सका।