फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 04 May 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
accident
लखीमपुर खीरी-भीखमपुर। कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर मितौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

हादसा रविवार की शाम करीब नौ बजे हुआ। एसओ मितौली अनिल कुमार सैनी ने बताया कि कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर गांव सेनपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और उसके साथी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों को लेकर मितौली सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि एक शव की शिनाख्त थाना हैदराबाद के गांव बिहारीपुर निवासी संजीव कुमार (40) के रूप में हुई है। दूसरा शव उसके रिश्तेदार का बताया जा रहा है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घर वालों को हादसे की सूचना दी गई है। घर वालों के आने पर ही पहचान हो सकेगी। पुलिस सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed