फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

हादसाः मोहाना नदी में नाव डूबी, ग्रामीण बहा

Fri, 03 Apr 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। नेपाल-भारत सीमा पर मोहाना नदी में एक नाव पलट गई। इसमें नौ लोग सवार थे। महिला समेत आठ लोग तो तैरकर सुरक्षित निकल आए, लेकिन एक ग्रामीण बह गया। सूचना पर तहसीलदार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोर नदी में उतारकर लापता ग्रामीण की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। .
विज्ञापन

तिकुनियां से करीब आठ किलोमीटर दूर भारत-नेपाल बार्डर पर मोहना नदी बहती है। गांव के लोग नाव से नदी पार करते हैं। शुक्रवार को तिकुनियां आने के लिए नाव से नौ लोग नदी पा कर रहे थे। नाव गांव का ही महेश चला रहा था। बीच धार में आते ही नाव का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इससे चीखपुकार मच गई। नाव पर सवार देवांशी देवी, कलेक्टर, धर्मेंद्र, मोनु, महेश, सैयद रामकरण सहित आठ लोग किसी तरह से तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन रामकरण (65) धार में बह गए। सूचना पर गांव के अन्य लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने नदी में घुसकर रामकरण की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। नाव पलटने की सूचना से पर तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय, प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां हनुमान प्रसाद गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारकर रामकरण की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तहसीलदार ने बताया कि व्यक्तिगत नाव थी। रामकरण का सुराग नहीं लगा है, शनिवार की सुबह फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed