फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

शारदा नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूबी, एक युवक बहा

Tue, 28 Jan 2020 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
accident
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम चारा रखकर आ रही ग्रामीणों से भरी नाव ओवरलोड होने के कारण शारदा नदी में पलट गई। हादसे में नाव सवार एक युवक बह गया, जबकि अन्य 10 ग्रामीण किसी तरह तैरकर सुरक्षित बच निकले। नाव डूबने की सूचना मिलते ही तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बहे युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार शाम तक गोताखोर बहे युवक की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

गांव सरसवा गांव निवासी दिव्यांश (25) पुत्र हरिनाम अपने गांव के लोगों के साथ शारदा नदी के पार नाव से चारा लेने गया था। नाव में पशुओं के लिए चारा और कुल 11 ग्रामीण सवार थे। शाम करीब छह बजे लौटते समय नदी की धार में नाव अचानक डूब गई। इससे सवारों में अफरातफरी मच गई। नाव में सवार गांव के करीब दस लोग तो किसी तरह तैरकर नदी से बाहर आ गए, लेकिन दिव्यांश नदी के तेज धार में बह गया। नदी में नाव डूबने की सूचना मिलते ही चीख पुकार मच गई। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लापता दिव्यांश की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं एसडीएम एस सुधाकरन और प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। मंगलवार देर शाम तक युवक की तलाश की गई पर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

नदी में लापता युवक की तलाश कराई जा रही है। पलिया से स्टीमर भी मंगाया गया है। तलाश के लिए फ्लड पीएसी भी लगाई जा रही है।
-एस सुधाकरन एसडीएम, धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed