फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

अनियंत्रित कार बाइक चालक को टक्कर मार खंती में गिरी

Tue, 07 Jan 2020 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
अनियंत्रित कार बाइक चालक
विज्ञापन

को टक्कर मारकर खंती में गिरी
बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर किया
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा मार्ग पर कफारा गांव के निकट अनियंत्रित कार बाइक सवार को टक्कर मारते हुए खंती में गिर गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं कार चालक बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कफारा गांव के निकट धौरहरा मार्ग पर एक ओमनी कार ने धौरहरा से पान की टोकरी लेकर बाइक से आ रहे कफारा गांव निवासी जयराम तमोली (45) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जयराम उछल कर सड़क पर जा गिरा और कार खंती में पलट गई। ओमनी कार चालक तो बच गया लेकिन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कफारा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कोतवाली प्रभारी हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि कार चालक को खंती से निकालकर हिरासत में लिया गया है इसको कोई चोट नहीं लगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed