{"_id":"5e0e314a8ebc3e87d87ec11d","slug":"accident-lakhimpur-news-bly390369456","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से चालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से चालक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र में मोहम्मदी जंगबहादुरगंज मार्ग पर ग्राम नेवादा के पास बुधवार रात करीब 11 बजे गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई वहीं उसका साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेजा गया और पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर मिश्रा निवासी अनुज गुप्ता (35) ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर अजबापुर चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में नेवादा गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके नीचे दबकर चालक अनुज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और हादसे में उसका साथी दूर जाकर गिरा। घायल अनुज को जिला अस्पताल शाहजहांपुर लेकर आए जहां अनुज ने दम तोड़ दिया। घायल साथी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक अनुज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।