फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

ईं भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक की मौत, तीन घायल

Sat, 14 Dec 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
accident
फरधान। गोला-अलीगंज मार्ग पर थाना फरधान क्षेत्र में ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक ब्रेक लगाने पर सड़क पर कीचड़ होने के कारण गांव अंबूपुर के पास खाईं में जाकर पलट गई। हादसे में चालक व तीन मजदूर ट्रैक्टर के नीचे आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनमें से एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़वारा भट्टे से भुड़वारा निवासी सतीश कुमार सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॅाली में ईट भरकर खंभारखेड़ा जा रहे थे। ट्रैक्टर में मजदूर सचिन कुमार, बूचे और विपिन कुमार भी बैठे थे। गोला-अलीगंज मार्ग पर अंबूपुर के पास सामने अचानक सांड आ जाने के कारण सतीश कुमार ने तेज ब्रेक लगा दिए। बारिश के कारण सड़क गीली थी और कीचड़ होने की वजह से अचानक ब्रेक लगाने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। इससे ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो जाने से चालक समेत चारों लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक सतीश कुमार (18), सचिन कुमार (16), बूचे (15) और विपिन कुमार (18) निवासी भुड़वारा कोतवाली गोला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि हादसा बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ होने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed