{"_id":"5dd42ff48ebc3e550115e9e8","slug":"accident-lakhimpur-news-bly3846327105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली के नीचे आने से ग्राम प्रधानपति की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली के नीचे आने से ग्राम प्रधानपति की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर-पलिया रोड पर पेट्रोल पंप के सामने ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से साइड लेने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बाइक सवार खजुरिया ग्राम प्रधानपति ट्रॉली के टायर के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ का तांता रोड पर लग गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
भानपुरी खजुरिया के ग्राम प्रधानपति 50 वर्षीय शिव कुमार मौर्य पुत्र रामधनी मौर्य किसी काम से पलिया आ रहे थे। इस दौरान संपूर्णानगर-पलिया रोड पर सामने से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से साइड लेने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक से गिर गए। जिसके बाद ट्रॉली के टॉयर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे का कारण बना अतिक्रमण
संपूर्णानगर में रोड पर आधी सड़क पर तो ट्रकों की पार्किंग है और आधी पर ईंट, गिट्टी रखने वालों ने घेर रखी है। जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को भी ट्रॉली से साइड लेने के दौरान प्रधानपति दूसरी तरफ सड़क पर खड़े वाहन के कारण अनियंत्रित हो गए और ट्रॉली के नीचे आ गए। इस मुद्दे को कई बार उठाने के बाद भी प्रशासन को सड़क पर अतिक्रमण नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
वृद्ध पिता, पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक ग्राम प्रधानपति शिव कुमार के बड़े भाई शुभम मौर्य की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी और अब दो वर्ष के अंदर दो पुत्रों को खोने वाले वृद्ध रामधनी मौर्य की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। जबकि मृतक के दो पुत्र, पुत्री व पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सभी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।