फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident in khiri

बस से टकराई पिकअप, परखचे उड़े

Tue, 15 Dec 2020 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
accident in khiri
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
निघासन। पलिया-निघासन हाईवे पर पिकअप और बस की आमने-सामने टक्कर होने से पिकअप के परखचे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पलिया सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पलिया निवासी गल्ला व्यापारी नरेश ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे वह निघासन से गल्ला लेकर पलिया जा रहे थे। इसी दौरान सैयद फार्म के पास उनकी गल्ला लदी पिकअप पलिया से निघासन आ रही दो मंजिला बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने घायल नरेश को पिकअप से निकालकर पलिया सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, बस चालक मौका पाकर फरार हो गया। नरेश ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते हादसा हुआ है। पलिया यूनियन की बस से एक माह में यह आठवां सड़क दुर्घटना है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed