{"_id":"5fd650f18ebc3e3d4269258c","slug":"accident-in-khiri-lakhimpur-news-bly430080775","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
accident in khiri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली गोला क्षेत्र के लखीमपुर मार्ग पर मुड़िया के पास देर शाम एक ही बाइक पर सवार तीन युवक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे चालक सहित दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक गोला में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम करीब सात बजे थाना फरधान क्षेत्र के गांव बरखेरवा निवासी प्रमोद (23), पिंटू (20) और सर्वेश कुमार (25) एक ही बाइक से गोला में शादी की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान गोला लखीमपुर मार्ग पर ग्राम मुड़िया के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे प्रमोद और पिंटू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सर्वेश गंभीर घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। घटना के बाद चालक मौके से मय वाहन फरार हो गया।
घटना के बाद राहगीरों ने घायल को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी फरधान भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर कोतवाली के एसआई रामरक्षपाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।