{"_id":"5843059e4f1c1b0d1ede9174","slug":"ac-buses-began-wifi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी बसों में शुरू हुई वाईफाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी बसों में शुरू हुई वाईफाई की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफर के दौरान यात्रियों को मिलेगा इसका लाभ
लखीमपुर दिल्ली के बीच चल रहीं चार एसी बसें
परिवहन निगम ने यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए एसी बसों में यात्रियों के लिए वाईफाई सुविधा की शुरुआत कर दी है, वह भी बिल्कुल फ्री में। अब तक एसी बस से यात्रा करने वालों को सिर्फ पानी की बोतल ही फ्री में मुहैया करायी जाती थी।
एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि परिवहन निगम ने लखीमपुर डिपो की चार एसी बसों में वाई फाई की सुविधा उपलब्ध करा दी है, जिससे इन बसों से गोला, शाहजहांपुर, बरेेली और दिल्ली तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को फ्री में वाई फाई की सुविधा मिल सकेगी उन्होंने बताया कि इससे पहले एसी बस से यात्रा करने वालों को मुफ्त में पानी की बोतल ही मुहैया कराई जाती थी। एआरएम ने बताया कि लखीमपुर डिपो में चार एसी बसें हैं, जिसमें से रोजाना दो बसों को लखीमपुर और दिल्ली के बीच आना जाना होता है। उन्होंने बताया कि निगम अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, जिससे यात्रियों का सफर आसान बन सकें।