फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   abvp

पुलिस से भिड़े एबीवीपी सदस्य, विधायक आए बीच में

Sun, 23 Feb 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
abvp
इंस्पेक्टर और एबीवीपी कार्यकर्ता के बीच में हो रही नोकझोंक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज द्वारा फीस के नाम पर छह हजार रुपये की मांग किए जाने से नाराज छात्र छात्राओं ने शनिवार को एबीवपी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाई तो छात्र भड़क उठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एबीवीपी पदाधिकारी और पुलिस में तीखी झड़प होने लगी। मामला इतना गरमा गया कि विधायक योगेश वर्मा जिला पंचायत की बैठक छोड़ छात्रों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाया। एसडीएम सदर ने भी छात्रों को आश्वस्त किया कि अवैध फीस वसूली नहीं होने देंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के दौरान एक मुश्त फीस जमा करने के बावजूद कॉलेज प्रशासन छात्रों से पौधरोपण तो कभी प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर पैसे की वसूली करता रहा। परीक्षा से पूर्व फिर से छह हजार रुपये की मांग किए जाने से बीएड के छात्र भड़क गए। विरोध में छात्र छात्राएं शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट गेट पर धरना देने लगे। रोड जाम की सूचना पर कोतवाल अजय मिश्र दलबल के साथ मौके पर जा पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान कोतवाली के रजित राम यादव ने छात्रों से गाली गलौज शुरू कर दी। इससे छात्र और कार्यकर्ता भड़क उठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे पुलिस एवं एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अपूर्वम मिश्रा के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। मामला तब और गर्मा गया जब पुलिस कर्मी अपूर्वम को घसीटकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ले जाने लगे। यह देखकर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर जिला पंचायत बैठक में शामिल सदर विधायक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के मध्य बीच बचाव कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र से अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। छात्रों ने जब बताया कि कॉलेज प्रशासन छह हजार रुपये न देने पर परीक्षा में शामिल न करने की धमकी देता है। तो सदर विधायक ने छात्रों से परीक्षा दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले छात्र-निरंतर होती पैसों की डिमांड
बीएड के छात्र हरीश चंद्रा का कहना है कि प्रवेश के समय साठ हजार रुपये जमा किए। उसके बाद कभी तीन हजार तो कभी पांच सौ रुपये जमा कराए गए। अब छह हजार रुपये फिर से मांग रहे हैं। छात्र अवनीश वर्मा ने बताया कि कॉलेज में कभी पौधरोपण के नाम पर तो कभी किसी जयंती के नाम पर रुपये जमा कराए जाते रहे। अब फिर से छह हजार रुपये जमा करने को कहा जा रहा है। इनकी रसीद तक नहीं देते।

कॉलेज प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। किसी भी छात्र से न तो फीस के नाम पर अवैध वसूली होने दी जाएगी और न ही कोई छात्र परीक्षा से वंचित रहेगा।
-डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
छात्रों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जा रही। सिर्फ परीक्षा फार्म भरने की खातिर शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है। कई छात्रों ने फार्म भर भी दिए हैं। अवैध वसूली को छात्र जो आरोप लगा रहे हैं वह गलत है। छात्रों का अहित नहीं होगा। छात्रों कॉलेज आकर परीक्षा फार्म भर दें।
-डॉ. जनार्दन सिंह, प्रबंधक, रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed