{"_id":"582f46334f1c1b5536901653","slug":"absent-were-cut-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन काटा
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने ब्लाक, अस्पताल, परियोजना कार्यालयों का निरीक्षण किया
गोदाम और लिपिक कार्यालय में डलवाया ताला
सीडीओ अमित सिंह बंसल ने पसगवां ब्लॉक समेत बाल विकास परियोजना, पशु चिकित्सालय, सीएचसी, कृषि कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जॉबकार्ड रजिस्टर देखकर सीडीओ ने रजिस्टर वितरित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और संबंधित पटल लिपिक वीरेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
बीआरजीएफ से बनवाया गया जर्जर तथा अपूर्ण भवन को देखकर वह हतप्रभ रह गए। ब्लाक में सीडीओ ने संपत्ति रजिस्टर में तिथि अंकित न होने तथा संपत्ति का सत्यापन न किए जाने पर लापरवाही मानते हुए पटल लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी ली। जिन ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची को ऑनलाइन नहीं कराया है, उनकी सूची तलब की। जेई एमआई सतीश कुमार मौर्य मौके पर नहीं मिले। सीडीओ ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां सीडीपीओ मिथलेश वर्मा तथा लिपिक अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही गोदाम तथा लिपिक कार्यालय में ताला डलवा दिया। इसके अलावा सीएचसी के निरीक्षण में चिकित्सक सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। दो नव प्रसूताओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। राजकीय बीज भंडार के निरीक्षण के दौरान किसान महिपाल यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि पिछले वर्ष बीज ख़रीदा था, लेकिन अब तक अनुदान नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, बीडीओ नजमा सिद्दीकी, एडीओ सचिन तिवारी, एडीओ गोकुल प्रसाद गौतम मौजूद रहे।