{"_id":"8178a5a5ece2387559838194198dd71b","slug":"aap-win-district-shocked-political-pundits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ की जीत से जिले के राजनीतिक पंडित हतप्रभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ की जीत से जिले के राजनीतिक पंडित हतप्रभ
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Feb 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार सफलता ने जिले के राजनीतिक भी हतप्रभ हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता इस हार पर अपना मुंह चुरा रहे हैं तो कांग्रेस और सपा का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जो वादे किए थे उनहें पूरा करने में वह नाकाम रही इसके चलते दिल्ली की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। अमर उजाला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी जीत और भाजपा के पतन पर भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा जिलाध्यक्षों से बात की। उन्होंने अपने-अपने लहजे में चुनाव परिणामों की व्याख्या की।
दिल्ली की हार से भाजपा की लोकप्रियता कम नहीं
भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि दिल्ली में शून्य हुए जनाधार के कारण कांग्रेस का वोट भी आम आदमी पार्टी को मिला। इसी वजह से ‘आप’ को इतनी बड़ी सफलता मिली। इसका यह अर्थ कतई नहीं लगाया जाना चाहिए कि भाजपा की लोकप्रियता में कोई कमी आई है।
भाजपा का फरेब सबके सामने आया
सपा के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का झूठ और फरेब अब जनता के सामने आ गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वादे किए थे वे पूरे नहीं कर पाई। जनता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखा दिया है। कांग्रेस तो गर्त में है उसके बारे में क्या कहना।
विज्ञापन
जनता ने भाजपा को नकार दिया
बसपा के जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी ने कहा कि जनता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है। सच्चाई यह है कि जनता भयमुक्त, अपराधमुक्त और विकासयुक्त सरकार चाहती है, जिस पर दिल्ली की जनता ने अमल शुरू कर दिया है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
दिल्ली ने भाजपा को झूठ का सबक सिखाया
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र्र बहादुर सिंह ने कहा कि झूठ और फरेब के बल पर केंद्रीय सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। यही कारण है कि भाजपा को दिल्ली के लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा के विकल्प के तौर पर जनता को आम आदमी पार्टी दिखी तो उसे चुन लिया।