फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A youth from another community kidnapped the teenager

Lakhimpur Kheri News: किशोरी को भगाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक

Thu, 28 Aug 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 28 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A youth from another community kidnapped the teenager
मझगईं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पास में ही रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक बुधवार को भगा ले गया था। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने रिश्तेदारों की मदद से दोनों को भीरा में तलाश लिया।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों का आरोप है कि जब दोनों को बरामद कर वह मझगईं थाने लेकर गए तो वहां पर मौजूद दरोगा ने बेइज्जत कर थाने से भगा दिया और मौके से युवक को भी छोड़ दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि वह विशेष समुदाय से आता है और गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक उसकी पुत्री को परिजनों की गैरमौजूदगी में बुधवार को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। सूचना पर रिश्तेदारों के सहयोग से दोनों को भीरा में बरामद कर मझगईं थाने लाया गया। आरोप है कि यहां पुलिस ने गंदी-गंदी गालियां दीं व जेल भेजने की धमकी देकर उनको भगा दिया और आरोपी युवक को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक एक माह पूर्व भी उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी भगाकर ले जा चुका है और तब थाने में जाने के बाद सुलह समझौता करा दिया गया था, अगर पुलिस वहीं पर कार्रवाई करती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। इस बारे में थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि थाने से किसी को नहीं भगाया गया है और पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed