फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man who came to his in-laws house was crushed to death by bus on the highway.

Shahjahanpur News: ससुराल आए युवक की हाईवे पर बस से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 23 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 12:54 AM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पार करते समय युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man who came to his in-laws house was crushed to death by bus on the highway.
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद जिले के थाना कादरी गेट के अमेठी गांव निवासी महेंद्र (40 वर्ष) हाईवे पार करते समय फर्रुखाबाद डिपो की अनुबंधित बस से कुचल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दौड़कर बस रुकवा ली। उसके चालक को पकड़ लिया, लेकिन मौका पाकर वह भाग गया।
विज्ञापन


महेंद्र कुमार की यहां राज किराया गांव निवासी साधु कुशवाहा के यहां ससुराल है। करीब एक साल बाद वह अपनी ससुराल आए थे। दोपहर करीब एक बजे बस से उतरने के बाद ससुराल में कॉल की। इसके बाद ससुराल जाने के लिए हाईवे को पार कर रहे थे। तभी जलालाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस से वह कुचल गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ने बस समेत भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। वह अपने पीछे तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed