{"_id":"681e48b7d06973623a0701da","slug":"a-young-man-was-killed-by-shooting-him-on-the-temple-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-145435-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में कुछ दबंगों ने कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। एक गोली पीठ पर भी मारी। घटना के प्रेम विवाह को कारण के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
शहर के मोहल्ला निर्मल नगर निवासी स्वर्गीय संजय गुप्ता का पुत्र विशाल गुप्ता उर्फ गोलू (22) बृहस्पतिवार की देर रात खाना खाकर घर से बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोका और उसकी कनपटी पर तमंचा सटा कर फायर कर दिया। एक गोली विशाल के पीठ पर भी मारी। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और मोहल्लावासी एकत्र हो गए। विशाल को लहूलुहान हालत में देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विशाल की मौत होते ही हर ओर चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगीं। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजते हुए घटना के खुलासे को लेकर कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। इधर, मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया तो पुलिस ने मृतक के पड़ोसी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया। संवाद