फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man was found with his hands and legs tied on the side of the four lane

Lakhimpur Kheri News: फोरलेन किनारे मिला हाथ-पैर बंधा युवक

Tue, 15 Apr 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
A young man was found with his hands and legs tied on the side of the four lane
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती फोरलेन के किनारे मिला युवक। संवाद
ओयल। चौकी क्षेत्र में लखीमपुर-सीतापुर हाईवे किनारे मंगलवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक युवक पड़ा मिला। प्रधान ने पुलिस की मदद से युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन

ग्राम उमरिया खुर्द बड़ी नहर पुल के पहले बंद पड़े कुलवंत कौर स्कूल के पास सुबह एक युवक फोरलेन किनारे पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। पुलिस ने युवक के हाथ-पैर खोले। वह काफी डरा हुआ था। कुछ भी बता नहीं पा रहा था। पुलिस उसे जिला अस्पताल मोतीपुर लेकर पहुंची। वहां उसका इलाज प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम अखिलेश पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम टीकरपुरवा थाना फरधान बताया। पुलिस ने थाना फरधान और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। अखिलेश के पिता घनश्याम ने बताया कि उसके पुत्र का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की पक्ष की तरफ से पुत्र के खिलाफ दो अगस्त को थाना फरधान में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र अखिलेश 18 अगस्त की शाम को घर से निकला था, देर रात घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोज की किंतु उसका कुछ पता नहीं चला। 19 अगस्त को लीला कुआं चौकी पर प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी नहीं दर्ज की। कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। मंगलवार को युवक संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। फरधान पुलिस इलाज के उपरांत उसे अपने साथ लेकर चली गई।

प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवक के खिलाफ थाना फरधान में दुष्कर्म सहित एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। युवक काफी दिनों से फरार था। कुर्की होने वाली थी। इससे बचने के लिए ऐसा किया गया है। पूछताछ कर फरधान पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed