फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man sleeping in a shed in Dhaurhara was injured by a wild animal

धौरहरा में छप्पर में सो रहे युवक को जंगली जानवर ने किया जख्मी

Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
A young man sleeping in a shed in Dhaurhara was injured by a wild animal
जख्मी युवक।
दो दिन के अंदर दो हमलों से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

एक दिन पहले जंगली जीव ने मार दिया था बच्ची को
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की धौरहरा रेंज के चकदहा गांव में छप्पर में सो रहे युवक पर सोमवार रात किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर जंगली जानवर वहां से भाग गया। हमले में घायल युवक को परिजन इलाज के लिए ले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। दो दिन में हुए इस दूसरे हमले से ग्रामीणों में दहशत है। इससे एक दिन पहले किसी जंगली जीव ने एक बच्ची को मार डाला था।
उत्तर खीरी वन क्षेत्र की धौरहरा रेंज के चकदहा गांव में सोमवार रात छप्पर के नीचे सो रहे 40 वर्षीय नन्हकुन पुत्र नारायण पर किसी जंगली जानवर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में नन्हकुन के दोनों गालों पर गहरे जख्म हो गए। उसके शोर मचाने पर जागे परिजन को देख जंगली जानवर वहां से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने हमलावर जंगली जानवर की काफी खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन कर्मियों को इसकी सूचना देकर किसी तरह रात काटी। सुबह होने पर परिजन घायल नन्हकुन को इलाज के लिए मिहीपुरवा ले गए। मंगलवार सवेरे घटनास्थल पर पहुंचे फॉरेस्टर सत्य प्रकाश, सतीश मिश्रा, विवेक तिवारी, विजय, कैलाश और सोनेलाल ने युवक पर भेड़िए के हमले की आशंका जताई है। रेंजर गजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में मिले पगचिह्न भेड़िए के लग रहे हैं। फिलहाल जंगली जानवर की पहचान के लिए वन विभाग की टीम चकदहा गांव में कैंप कर उसकी गतिविधियों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा रेंज के चकदहा गांव में एक युवक पर जंगली जानवर के हमले की सूचना मिली है। जंगली जानवर पर नजर रखने के लिए वन कर्मियों की टीम गठित कर रात में गांव में कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
- सुंदरेश, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
ज्ञानपुर के पास जंगली जानवर ने बछड़े और पड्डे को मार डाला
महेवागंज। वन रेंज गोला के डीहपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह गेहूं के खेत में एक छुट्टा बछड़े का अधखाया शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बाघ द्वारा शिकार की आशंका जताते हुए वन विभाग को सूचना दी।
उधर ज्ञानपुर गांव निवासी इन्द्रेश वर्मा के मुताबिक रविवार की रात उनका पड्डा घर के बाहर अहाते में बंधा था। उसको भी किसी जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया था। जिसका अधखाया शव घर के अहाते में पड़ा मिला था। क्षेत्र में बाघ होने की आशंका से ग्रामीणों में खौफ है। गोला रेंजर विजेन्द्र सिंह का कहना है कि टीम बराबर कांबिंग कर रही है। बाघ के कहीं पगचिह्न नहीं मिले हैं। शिकार करने वाला जानवर बाघ नहीं बल्कि लकड़बग्घा हो सकता है। संवाद
तेंदुए ने महिला को किया जख्मी
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज की छैरासी बीट में महिला पर गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए बिजुआ सीएचसी ले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है।
भीरा रेंज के जंगल से सटे छैरासी गांव निवासी हरद्वारी लाल की 50 वर्षीया पत्नी सियावती सोमवार सुबह घर से निकलकर खेत पर जा रही थी। इस दौरान गांव से सटे गन्ने के एक खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से सियावती के गाल, होंठ और हाथ पर गहरे जख्म हो गए। उसके शोर मचाने पर वहां पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए बिजुआ सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर वन कर्मियों की टीम के साथ छैरासी गांव पहुंचे। घटनास्थल के पास ताजे पगचिह्न मिलने पर वन कर्मियों की टीम ने महिला पर तेंदुआ के हमले की पुष्टि की है।

छैरासी गांव में तेंदुए के हमले में घायल महिला सियावती की हालत ठीक है। वन कर्मियों की टीम गठित कर तेंदुए की निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।
- राकेश बाबू वर्मा, रेंजर भीरा, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed