फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man going to a relative died in a road accident

Lakhimpur Kheri News: रिश्तेदारी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 09 Mar 2023 10:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
A young man going to a relative died in a road accident
लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर हुआ हादसा, पुत्र की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ओयल। बीते बुधवार की दोपहर पुत्र के साथ रिश्तेदारी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

लखीमपुर के मोहल्ला गोटैया बाग निवासी 35 वर्षीय मनोज राजवंशी अपने पुत्र के साथ होली के दिन ओयल के ग्राम उमरिया अपनी रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। जब वह लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर सुपर किंग ढाबे के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मनोज बाइक से दूर जा गिरा, वहीं उनका पुत्र भी छिटककर गिर गया।

बताया जा रहा है कि मनोज के सर पर गंभीर चोट आई थी। वहीं उसके पुत्र का बायां पैर टूट गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची ओयल पुलिस ने घायलों की अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मनोज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पुत्र को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बताया की शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन








आपस में बाइक टकराने से दो

लोगों की मौत, एक जख्मी

मोहम्मदी। बुधवार को मोहम्मदी पुवायां हाईवे पर दो बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी राजू कनौजिया पुत्र दयाराम ( 30), जबकि दूसरा बाइक सवार बृजेश राठौर पुत्र सियाराम राठौर मोहल्ला तारती बाजार पुवायां और तीसरा व्यक्ति विक्रम पुत्र रामचंद्र निवासी मजीदपुर पुवायां गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने राजू कनौजिया और बृजेश को मृत घोषित कर दिया। घायल विक्रम को जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed