{"_id":"69ac65b3c2a8437c3f047055","slug":"a-young-man-fell-into-the-sharda-canal-along-with-his-scooter-and-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169835-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूटी समेत शारदा नहर में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूटी समेत शारदा नहर में गिरा युवक, मौत
Sat, 07 Mar 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया। शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी सुखेंद्र प्रताप सिंह (30) का शव शनिवार को शारदा नहर की हरदोई शाखा में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
परिवार वालों के अनुसार, सुखेंद्र बुधवार को स्कूटी से होली मिलने अपने ननिहाल जा रहा था। उसका ननिहाल शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव सिसैया में है। रास्ते में सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कटौल के पास शारदा नहर की पटरी पर जाते समय वह स्कूटी समेत नहर में गिर गया।
घटना के बाद परिजनों ने नहर से उसकी स्कूटी तो निकाल ली, लेकिन सुखेंद्र का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे। शनिवार को सूचना मिली कि शारदा नहर में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सुखेंद्र प्रताप सिंह के रूप में की। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -
नदी में डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला शव
महेवागंज। नहाते समय शारदा नदी में डूबे कोतवाली के प्रकाशनगर निवासी रामलाल के 16 वर्षीय पुत्र अजय का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ की मदद से निकाल लिया गया। अजय बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी अपने मौसेरे भाई राज कश्यप के साथ फूलबेहड़ के पचपेड़ी घाट पर टहलने गया था। दोनों किशोर बाइक खड़ी कर शारदा नदी में नहाने चले गए। गहराई में जाने से दोनों युवक डूबने लगे। शोरगुल सुन नाविक और ग्रामीण दोनों को बचाने के लिए दौड़े। राज कश्यप को पानी से निकाल लिया था। इस बीच अजय पानी में डूब कर ओझल हो गया था। गोताखोर और एसडीआरएफ तलाश में जुटे थे। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद से नदी में किशोर का शव मिल गया है। संवाद