फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man died after coming in contact with a high tension line

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 12 May 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man died after coming in contact with a high tension line
मौके पर लगी भीड़। ग्रामीण
धौरहरा। धौरहरा कोतवाली के एक गांव में शादी समारोह के बाद सुबह टेंट का पाइप हाईवोल्टेज विद्युत लाइन से छू गई। युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम मिर्जा पुरवा निवासी रमेश पंडित के घर में रविवार रात शादी समारोह था। शादी समारोह के लिए ग्राम पिपरिया के एक टेंट व्यवसायी ने पंडाल लगवाया था। सोमवार सुबह गांव पिपरिया निवासी ओमप्रकाश का 18 वर्षीय पुत्र अंकित दो साथियों के साथ पंडाल खोल रहा था। इसी दौरान एक लोहे की पाइप हाइटेंशन लाइन से छू गया।

इससे युवक बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी धौरहरा भेजा गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार मिश्र ने बताया करंट लगने से युवक की मौत की सूचना पर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed