{"_id":"6a95c7a75a975386a80d254e","slug":"a-woman-jumped-off-her-bike-into-the-sharda-canal-and-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183779-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइक से उतरकर महिला ने शारदा नहर में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइक से उतरकर महिला ने शारदा नहर में लगाई छलांग, मौत
Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
रुचि। फाइल फोटो
निघासन। पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला ने ढखेरवा चौराहे पर बाइक से उतरकर शारदा नहर के नए पुल से अचानक छलांग लगा दी। महिला को नहर में बहता देखकर तीन लोग उसे बचाने के लिए कूद पड़े।
करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद महिला को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। रकेहटी निवासी सचिन सोमवार को पत्नी रुचि (33) को बाइक से उसके मायके पढ़ुआ लेकर जा रहे थे।
ढखेरवा चौराहा स्थित शारदा नहर के नए पुल पर पहुंचते ही रुचि अचानक चलती बाइक से उतर गई और नहर में छलांग लगा दी। निघासन कोतवाली क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी इस्राइल खां, पढ़ुआ निवासी सर्वेश और मुकेश ने महिला को नहर में बहते देखा। तीनों उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
इस्राइल खां ने बताया कि वह लखीमपुर से दवा लेकर बस से मिर्जागंज घर जा रहा था। ढखेरवा चौराहे के पुल पर पहुंचने पर उसने पानी में किसी को बहते देखा। बस से उतरकर वह नहर में कूद गया और महिला को बचाने का प्रयास किया। करीब एक किलोमीटर दूर महिला का शव नहर से बाहर निकाला गया।
बताया गया कि पढ़ुआ थाना क्षेत्र के पढ़ुआ गांव निवासी कमलेश की पुत्री रुचि की शादी करीब 13 वर्ष पहले रकेहटी निवासी सचिन के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे उत्कर्ष (12) और निहाल (10) हैं।
परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को नहर से निकालकर पहले मायके पढ़ुआ ले गए। बाद में शव रकेहटी स्थित घर ले जाया गया। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।