{"_id":"6807dd94d02a1d1940064927","slug":"a-wild-boar-attacks-a-farmer-harvesting-wheat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-144145-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गेहूं की कटाई कर रहे किसान पर जंगली सूअर का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गेहूं की कटाई कर रहे किसान पर जंगली सूअर का हमला
विज्ञापन
ममरी। सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे गेहूं की कटाई कर रहे युवक को जंगली सूअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज ममरी के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना वनकर्मियों को दे दी गई है।
ग्राम खोखाय निवासी सर्वेश कुमार सोमवार की शाम अपने भाई पप्पू के साथ गांव के उत्तर स्थित खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। उसी वक्त गन्ने के खेत में छिपे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया।
इससे सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई के शोर मचाने पर सूअर सर्वेश को छोड़कर पूरब की तरफ भाग गया। परिजन घायल को ममरी के निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज हो रहा है। वन कर्मियों ने घटना के बारे में अभिज्ञता जताई है।