{"_id":"67be01e7756e871c0c0984aa","slug":"a-villager-who-was-peeling-sugarcane-was-attacked-and-injured-by-a-tiger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-140112-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ना छील रहे ग्रामीण को बाघ ने हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ना छील रहे ग्रामीण को बाघ ने हमला कर किया घायल
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के सेमरीपुरवा गांव में गन्ना छीलते वक्त खेत में छिपे बैठे बाघ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। उसे पलिया सीएचसी लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। रेंजर मझगईं ने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है।
पलिया तहसील क्षेत्र के गांव सेमरीपुरवा निवासी 35 वर्षीय आशाराम पुत्र रामदयाल अपने साथियों के साथ मंगलवार की सुबह गन्ना छीलने गया था। बताया गया है कि गन्ना छीलने के दौरान ही खेत में छिपे बैठे बाघ ने आशाराम पर हमला कर दिया। बाघ द्वारा हमला करने के बाद अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद बाघ घायल को छोड़कर खेतों में छिपते हुए भाग गया।
घायल हालत में देर शाम ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और यहां उसका इलाज किया जा रहा है। काफी देर तक खेत में अफरातफरी का माहौल बना रहा और डर के मारे ग्रामीणों ने गन्ना छीलना भी बंद कर दिया। हमले में ग्रामीण के गर्दन पर काफी चोटें आई हैं। जिसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद वन विभाग ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि मौके पर टीम को भेजने के साथ ही वह खुद गए थे। मुआवजा दिलाया जाएगा। फिलहाल पीड़ित परिवार से संपर्क कर उनकी मदद की जाएगी।