फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A villager injured in a fight died in the hospital, three named

Lakhimpur Kheri News: मारपीट में घायल ग्रामीण ने अस्पताल में दम तोड़ा, तीन नामजद

Tue, 23 Dec 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
A villager injured in a fight died in the hospital, three named
गमजदा बैठे मृतक के परिवार के लोग।संवाद
महेवागंज/फूलबेहड़। थाना फूलबेहड़ के गांव बेलिहान में रविवार को भतीजे और भाभी से जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल हरिश्चंद्र (53) की लखनऊ में इलाज दौरान सोमवार रात मौत हो गई। घटना को लेकर तनाव का माहौल है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मृतक की बड़ी भाभी और भतीजे सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मां कलमी देवी ने बताया कि हरिश्चंद्र ने अपने बड़े भाई रामानंद से उनके हिस्से की दो बीघा जमीन खरीदी थी। अक्सर रामानंद की पत्नी प्रेमा देवी और उनके लड़के विवाद किया करते थे। रामानंद की बीमारी से करीब छह साल पहले मौत हो चुकी है। रविवार शाम हरिश्चंद्र गांव किनारे अपने खेत में लाही की फसल देखने गए थे। रामानंद के घर वालों से फिर उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है रामानंद के बेटे रंजीत, उसकी पत्नी ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें हरिश्चंद्र गंभीर घायल होकर गिर पड़े। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। फूलबेहड़ पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। वहां से डाॅक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वहां सोमवार रात हरिश्चंद्र की मौत हो गई। फूलबेहड़ थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम जमीन के विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट हुई थी। क्राॅस केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिश्चंद्र को ज्यादा चोट लगी थी। उपचार के दौरान लखनऊ में उनकी मौत हुई है। मृतक की भाभी और भतीजे सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धाराएं तरमीम की गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हरिश्चंद्र की मां ने बताया कि उनके पांच बेटे थे। वह इन्हीं के परिवार के साथ गांव में रहती हैं। जबकि तीन अन्य बेटे गांव किनारे खेत में रहते हैं। हरिश्चंद्र की पांच बेटियों में दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक सात साल का बेटा है। पत्नी सुशीला और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गमजदा बैठे मृतक के परिवार के लोग।संवाद

गमजदा बैठे मृतक के परिवार के लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed