फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A villager died due to the collapse of a raw wall amidst the happiness of marriage

Lakhimpur Kheri News: शादी की खुशियों के बीच कच्ची दीवार ढहने से ग्रामीण की मौत

Sun, 02 Apr 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
A villager died due to the collapse of a raw wall amidst the happiness of marriage
रोते बिलखते मृतक के परिजन
अलीगंज। कोतवाली गोला की चौकी क्षेत्र अलीगंज के ग्राम सहसपुर में कच्ची दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर 50 वर्षीय नन्हे लाल की मौत हो गई। वह मूलरूप से गांव शिवपुरी के रहने वाले थे, जो वर्तमान में ससुराल सहसपुर में रह रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को गांव निवासी नन्हे अपने घर की कच्ची दीवार के किनारे बैठकर छप्पर बनाने के लिए बांस काट रहे थे। तभी अचानक मिट्टी की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। नन्हे दीवार के मलबे में दब गए। जब तक परिजन और पास पड़ोसी बाहर निकालते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।परिजनों ने बताया कि बड़े पुत्र नीरज कुमार की शादी नौसर गुलरिया से तय थी। घर में खुशी का माहौल था। नन्हे पुत्र की शादी की तैयारियों में लगे थे। आकस्मिक हादसे से खुशियों भरे आंगन में मातम छा गया है।
विज्ञापन

वह अपने पीछे 19 वर्षीय पुत्री शिल्पी, 17 वर्षीय शिवानी, 14 वर्षीय रागिनी और पत्नी हंसमुखी को छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतीश चंद्र यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed