{"_id":"6a9b0602b46493180d0ac3ac","slug":"a-van-was-stopped-and-attacked-with-sticks-injuring-sixa-van-was-stopped-and-attacked-with-sticks-injuring-six-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184123-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वैन रोककर लाठी-डंडों से हमला, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वैन रोककर लाठी-डंडों से हमला, छह घायल
Fri, 04 Sep 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर क्षेत्र के राजापुर चौराहे पर वाहन में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद एक परिवार पर रास्ते में हमला करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी ने अपने साथियों के साथ उनकी वैन को रंजीतगंज पुल के पास रोककर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया। मारपीट में परिवार के छह लोग घायल हो गए।
बहराइच जिले के मुर्तिहा थाना क्षेत्र के गांव बोखझिया निवासी पन्नेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भतीजे रामू साहनी की बेटी सपना का मुंडन कराने पूर्णागिरि गए थे।
31 अगस्त को वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रेन से लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन से ई-रिक्शा लेकर सभी लोग राजापुर चौराहे पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद मैजिक वाहन चालक नितिन उनसे वाहन में बैठने को लेकर अभद्रता और खींचतान करने लगा।
विज्ञापन
सूचना पर राजापुर चौकी पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने नितिन समेत दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके बाद पन्नेलाल परिवार व रिश्तेदारों के साथ दो वैन से घर लौट रहे थे।
आरोप है कि नितिन ने साथियों के साथ उनका पीछा किया और रात करीब 9:30 बजे लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर रंजीतगंज पुल के पास करीब 10-12 लोगों ने आगे वाहन लगाकर वैन रोक ली। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर वैन के शीशे तोड़ दिए।
मारपीट में रामू साहनी, भारत प्रसाद, भुलाल प्रसाद, रामू की पत्नी किरण, पूजा, नीरज और कंचन देवी को चोटें आने का आरोप है।
सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज गया है।